ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तिथि घोषित

कई दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा है खत्म

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को समाप्त हो रही है। नये सदस्यों के निर्वाचन हेतु तिथि घोषित कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्यों के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन के लिए 29 सितंबर, 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। 6 अक्टूबर, 2026 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 9 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे।

श्री रिणवा ने बताया कि 16 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना उसी दिन शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 19 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी, बी.एल. वर्मा, सीमा, डॉ. दिनेश शर्मा (11 सितंबर 2026 से रिक्त) तथा हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Roa

Related posts

मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र धर्म और देश की रक्षा का प्रतीक

Baliram Singh

पंचायत चुनाव: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

Baliram Singh

रामलगन मौर्य हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुशवाहा  

Baliram Singh