ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

400 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता और नशामुक्ति का संकल्प

पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद नीरज शेखर ने किया सम्मानित

युवा तुर्क, बलिया
स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश लेकर शनिवार को माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 400 से अधिक विद्यार्थी एक साथ जुटे। मेरा युवा भारत, बलिया की ओर से जिला गंगा समिति के सहयोग से आयोजित सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने स्वच्छता को जीवनशैली बनाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

विजेता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यक्ति की आदत और जिम्मेदारी बननी चाहिए। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा मिले तो वे समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण को मजबूत आधार देती है।

नशामुक्ति
400 से ज्यादा छात्रों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में 18 सितंबर को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रजत कुमार यादव, आराध्या सिंह, अपर्णा प्रजापति, अनूज कुमार और रचित को सांसद ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और मेडल प्रदान किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। विद्यार्थियों को स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय, नवीन कुमार सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। मंच संचालन नितेश पाठक ने किया।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

शहनाई से पहले मातम: मां को बचाने दौड़ी बेटी ने भी गंवाई जान

Baliram Singh

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Baliram Singh

भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

Baliram Singh