ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

‘नमो मैराथन’ में सुमन पटेल व मुकेश कुमार रहे अव्वल

जनपद में बड़े स्टेडियम के निर्माण का प्रयास करूँगा- हंसराज विश्वकर्मा

युवा तुर्क, सोनभद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोनभद्र जनपद में ‘नमो मैराथन’ का आयोजन किया गया। ‘दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा देश का मान’ और ‘फिट इंडिया’ के संदेश के साथ आयोजित मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंत्री संजीव गोंड, जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और MLC विनीत सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया और जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

नमो मैराथन
नमो मैराथन, सोनभद्र

मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान सुमन पटेल और पुरुष वर्ग में मुकेश कुमार रहे। वहीं, आयोजक धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेल से जोड़ने के साथ स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने बेहतर खेल मैदान, स्टेडियम और खेल उपकरण उपलब्ध कराने की जरूरत भी बताई।

जिले के प्रभारी हंसराज विश्कर्मा ने कहा कि मैं पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का बहुत- बहुत आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि वह नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नमो मैराथन जैसे आयोजन युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने का काम करते हैं। आज यहां प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने बताया कि उन्हें अच्छे स्टेडियम, मैदान और खेल उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ता है। मैं इस संबंध में जानकारी करूंगा और आवश्यकता होने पर प्रदेश के खेल मंत्री गिरी से बात करके यहां बड़े स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखूंगा।
प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों को जनकल्याण सेवा समिति की ओर से अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया।

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

गुटखा-मसाला उधार देने से इंकार पर दुकानदार पर बांका से ताबड़तोड़ हमला  

Baliram Singh

गरीब परिवार के घर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Baliram Singh

सौर नवाचार को मिली नई उड़ान, मंत्री राकेश सचान के मार्गदर्शन में युवाओं का अनोखा प्रयोग

Baliram Singh