कांग्रेस के डॉ. अनिल ‘जय हिंद’ बोले—जातिवार आंकड़ों से सामाजिक-आर्थिक स्थिति का होगा सही आंकलन
विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़
आगामी जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अलग कॉलम जोड़ने और सभी संबंधित जातियों को ड्रॉपडाउन सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओबीसी की वास्तविक संख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकड़ा सामने आने से सामाजिक न्याय की नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल ‘जय हिंद’ ने कहा कि जनगणना में जातिवार आंकड़े उपलब्ध होना पिछड़े वर्गों की वास्तविक स्थिति समझने के लिए महत्वपूर्ण है।
कार्यकर्ताओं के अनुसार आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए नीतियां बनाने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने आगामी जनगणना में ओबीसी के लिए स्पष्ट कॉलम रखने तथा संबंधित सभी जातियों को ड्रॉपडाउन सूची में शामिल करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से पिछड़े वर्गों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर प्रमाणिक आंकड़ों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
जातिवार आंकड़े उपलब्ध होने पर सरकारी योजनाओं और संसाधनों के वितरण में जरूरतमंद वर्गों तक लाभ पहुंचाने की दिशा में बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।
कार्यक्रम संयोजक राम प्यारे यादव ने कहा कि ओबीसी समाज की संख्या और उसकी सामाजिक स्थिति का सही आंकड़ा उपलब्ध होना जरूरी है। इसके आधार पर सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मनोज यादव, देवेंद्र निषाद, राम गणेश, शंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, गौतम मौर्य, राम प्यारे यादव, सूरज विश्वकर्मा, संतोष यादव समेत कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने ओबीसी कॉलम और जातियों की ड्रॉपडाउन सूची की मांग को लेकर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बसपा सुप्रीमो की पोस्ट को नहीं की रिट्वीट, तो आकाश आनंद फिर हुए बसपा से बाहर

