ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

शहनाई से पहले मातम: मां को बचाने दौड़ी बेटी ने भी गंवाई जान

सिकंदरपुर

बेटी की शादी 9 फरवरी को होनी थी

युवा तुर्क, बलिया

शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार में कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ महीनों बाद बेटी की शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब मां-बेटी की अर्थी उठी। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार शाम हैंडपंप में उतरे करंट ने मां और बेटी की जान ले ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव निवासी राकेश सिंह की पत्नी बीना सिंह (45) घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं। हैंडपंप में मोटर पंप भी लगा हुआ था। इसी दौरान किसी तकनीकी खराबी के कारण हैंडपंप में करंट उतर आया और बीना सिंह उसकी चपेट में आ गईं।

मां को करंट से तड़पता देख उनकी 20 वर्षीय बेटी काजल सिंह बिना अपनी जान की परवाह किए उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को करंट से चिपका देख छोटी बेटी सुमन ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली का संपर्क खत्म कर किसी तरह मां-बेटी को अलग किया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। परिजनों के अनुसार, काजल की शादी आगामी 9 फरवरी को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिजन उत्सव की तैयारियों में जुटे थे।

लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया। जिस आंगन में मंगलगीत गूंजने वाले थे, वहां अब मातम पसरा है।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हैंडपंप में विद्युत करंट उतरने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर बिजली उपकरणों और घरेलू मोटर पंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अर्थिंग, लीकेज करंट से बचाव के उपकरण और नियमित जांच ऐसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बगैर फिटनेस प्रमाण पत्र के नहीं चलेंगे स्कूली वाहन

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

2027 में यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार- नितिन नबीन

Baliram Singh

बात-बात में नाबालिक ने मारी युवक को चाकू, गम्भीर रूप से घायल

Baliram Singh

पसमांदा समाज को साधने की रणनीति,  निरंतर बैठकें कर रहे हैं मंत्री दानिश आजाद अंसारी

Baliram Singh