ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

व्यापारी- कर विभाग से सुलझी जीएसटी की जटिलताएं

स्वैच्छिक अनुपालन पर रहा जोर

युवा तुर्क, झांसी

राज्य कर विभाग, खण्ड-4 झांसी की ओर से रविवार को चिरगांव स्थित कनकने वाटिका में आयोजित व्यापारी संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम में जीएसटी से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और तकनीकी जटिलताओं पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और कर विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित कर कराधान संबंधी भ्रम दूर करना तथा स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देना रहा।

GST

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त विजय कुमार शर्मा ने जीएसटी व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों, रिटर्न दाखिल करने, कर देयता, विभागीय प्रक्रियाओं तथा डिजिटल सेवाओं के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करदाताओं और विभाग के बीच बेहतर समन्वय से न केवल राजस्व व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि व्यापारियों को भी अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।

संवाद सत्र के दौरान व्यापारियों, कर अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने जीएसटी अनुपालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, तकनीकी समस्याओं और अन्य कर संबंधी मुद्दों को उठाया। विभागीय अधिकारियों ने प्रत्येक प्रश्न का समाधान प्रस्तुत करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में व्यापारियों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें पारदर्शी एवं स्वैच्छिक कर अनुपालन के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों और व्यापारिक समुदाय के बीच हुए सकारात्मक संवाद को व्यापारियों ने उपयोगी और सार्थक बताया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त अजय सिंह, राज्य कर अधिकारी सृजन चौबे, कपड़ा व्यापार मंडल के भवानी गुप्ता, किराना व्यापार मंडल के रमाकांत नीखरा, गल्ला व्यापार मंडल के राजेश जैन, सीए राहुल मोहित कनकने, अधिवक्ता विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, कर सलाहकार और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विभाग अब केवल कर संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और कर प्रणाली को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Related posts

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

Baliram Singh

नीतीश कुमार का मनाया गया 75वां जन्मदिन, दीर्घायु के लिए किया गया हवन

Baliram Singh

सौर नवाचार को मिली नई उड़ान, मंत्री राकेश सचान के मार्गदर्शन में युवाओं का अनोखा प्रयोग

Baliram Singh