ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्य

हंडिया में पूर्व प्रधान के भाई का अर्धनग्न शव खेत में मिला

हंडिया

एसके पटेल, हंडिया/ प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र के सीकी गांव में पूर्व प्रधान के भाई का शव खेत में अर्ध नग्न अवस्था में पाया गया। यह हत्या है या आत्महत्या या कुछ और? इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

बताया जाता है कि सुभाष यादव 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नंद लाल यादव 2 दिन पहले घर से निकला था। 4 मई को सुभाष का शव घर से थोड़ी दूर चरी के खेत में अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। सुभाष के बड़े भाई गोपाल यादव गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुभाष तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

हंडिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। चरी के खेत में अंडरवियर पर शव मिलने से परिजनों ने आरोप लगाया कि सुभाष की हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दो बाइकों की भिड़ंत में घायलों की मदद कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 8 की मौत

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

65 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने चंदौली में बिखेरा योग का जलवा

Baliram Singh

भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

Baliram Singh

आज से शुरू हो रहा है सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप

Baliram Singh