सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का आजमगढ़ में स्वागत
युवा तुर्क, आजमगढ़
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के आजमगढ़ आगमन पर बुधवार को पार्टी कार्यालय में महिला संगठन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबिता चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में मेंहनगर विधायक पूजा सरोज, महिला संगठन की नेत्री द्रोपदी पांडेय, भानुमति सरोज, सिंगारी गौतम, गुड्डी देवी, सना परवीन, सुषमा चौहान, सुनीता राजभर और सुनीता उपाध्याय समेत महिला संगठन की पदाधिकारी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सीमा राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कथित उत्पीड़न से परेशान है।
सीमा राजभर ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई गंभीर मुद्दे बने हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था को लेकर भी लोगों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि जनता अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि महिलाओं में जागरूकता पैदा करना संगठन की बड़ी सफलता है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की नीतियां महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ गैस सिलेंडर, चीनी, डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर लोग परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगी। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष आसिया खातून, साधना भारती, इंदू यादव, रीना पटेल, आशा राजभर, शशिकला सिंह, किरण वर्मा, पूनम यादव, संध्या राघवन, मीनू भारती, गीता गिरी, अनीता चौधरी, नीलम चौहान, इंद्रावती देवी सहित महिला संगठन की अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



