ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

जयंती पर बलिया में लौह पुरुष की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग

बलिया

बलिया में लौह पुरुष के नाम पर हो एक सड़क का नामकरण

युवा तुर्क, बलिया

अखंड भारत के निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बलिया नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर के निकट स्थित शिला पैलेस में पटेल जागरण समिति द्वारा धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बलिया शहर में लौह पुरुष की प्रतिमा स्थापित करने और एक सड़क का नाम लौह पुरुष के नाम पर करने की मांग की।

सरदार पटेल
सरदार पटेल जयंती समारोह, बलिया

जयंती समारोह में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के प्रोफेसर डॉक्टर शिव प्रसाद सिंह शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि अखंड भारत के प्रणेता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका योगदान अद्वितीय था।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बलिया जनपद पूरे देश में क्रांतिकारियों की धरती के तौर पर प्रसिद्ध है। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि बलिया में लौह पुरुष की प्रतिमा नहीं है। उन्होंने समिति की तरफ से मांग की कि बलिया नगर में लौह पुरुष की प्रतिमा स्थापित हो और जनपद की एक सड़क का नाम लौह पुरुष के नाम पर हो।

सरदार पटेल
सरदार पटेल जयंती समारोह, बलिया

मुख्य अतिथि के अलावा संरक्षक पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रोफेसर बनारसी राम पटेल जी, मुरली मनोहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बृजेश सिंह, अध्यक्ष  श्रीप्रकाश पटेल (अध्यक्ष), महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, उमेश चंद्र पटेल (पूर्व प्रबंधक स्टेट बैंक) , नन्हकू सचान, पूर्व प्राचार्य लोरिक चंद्र सिंह पटेल एवं अन्य वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के ओजस्वी व्यक्तित्व और उनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वाहन किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सरदार वल्लभभाई पटेल- अखंड भारत, सशक्त प्रशासक और किसान समृद्धि के महान शिल्पकार

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

सरदार वल्लभभाई पटेल: अखंड भारत, सशक्त प्रशासन और किसान समृद्धि के महान शिल्पकार

Baliram Singh

राजनीति में पिछड़ रहा है कायस्थ समाज

Baliram Singh

स्काउट्स-गाइड शिविर बना ‘लाइफ स्किल्स लैब’

Baliram Singh