ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

बलिया: खंदवा में कब होगा सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण?

दो साल से हो रहा है इंतज़ार

पटेल समाज नाराज, विधानसभा चुनाव में दिख सकता है असर

युवा तुर्क, बलिया

बलिया जनपद के नगरा के खंदवा गांव में पिछले दो साल से लौह पुरुष सरदार पटेल जी की अदमकद प्रतिमा अनावरण का इंतज़ार कर रही है, लेकिन सत्ता में बैठे समाज के नेताओं की कुंभकरनी नींद की वजह से पटेल समाज में गहरी नाराजगी है। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव में दिख सकता है। शनिवार को सरदार पटेल जी की जयंती पर बलिया नगर के हनुमानगढ़ी स्थित शिला पैलेस में पटेल जागरण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पटेल समाज के लोगों ने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की।

बलिया
सरदार पटेल जयंती समारोह, बलिया

कार्यक्रम में शामिल प्रो बृजेश सिंह ने कहा कि बलिया जनपद के खन्दवा गांव में पिछले दो वर्षों से लौह पुरुष की आदमकद प्रतिमा अनावरण का इन्तजार कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री स्वत्रंत देव सिंह का पिछले वर्ष भी प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम लगा, लेकिन प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पाया। इसी तरह बीते 25 अक्टूबर 2026 को पुनः यही पुनरावृत्ति हुई। उन्होंने सवाल किया कि खण्ड-खण्ड भारत को अखंड बनाने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल जी का क्या यही सम्मान है। इसी तरह की बातें अन्य वक्ताओं ने भी कही।

गौरतलब है कि खंदवा गाँव में प्रतिमा को स्थापित हुए डेढ साल से उपर साल हो गये, लेकिन अब तक प्रतिमा का अनावरण न होने से पटेल समाज में गहरी नाराजगी है।
सेवानिवृत प्राचार्य लोरिक चंद सिंह कहते हैं, “बड़े आश्चर्य की बात है कि बलिया क्रांतिकारियों की धरती है, लेकिन यहीं पर लौह पुरुष की प्रतिमा नहीं है। जो कार्य सरकार को करना चाहिए था, उसे पटेल समाज ने शुरू किया। और जब पटेल समाज ने खंदवा गांव में सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थापित करने का श्रीगणेश किया तो साजिश के तहत प्रतिमा के अनावरण पर ही रोक लगा दी गई।

इसी तरह की नाराजगी मुख्य अतिथि डॉ एसपी सिंह, संरक्षक पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रोफेसर बनारसी राम पटेल जी, अध्यक्ष श्रीप्रकाश पटेल (अध्यक्ष), महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, उमेश चंद्र पटेल (पूर्व प्रबंधक स्टेट बैंक) , नन्हकू सचान सहित अन्य वक्ताओं ने भी व्यक्त किया।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये

Related posts

विंध्याचल: दर्शनार्थियों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश

Baliram Singh

भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

Baliram Singh

बाढ़ व ओलावृष्टि पीड़ित 9 लाख किसानों को राहत, 493 करोड़ का अनुदान

Baliram Singh