ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

राजनीति में पिछड़ रहा है कायस्थ समाज

विजय श्रीवास्तव

कायस्थ समाज को शोषित समाज के विकास के लिए आगे आना चाहिए- विजय लाल श्रीवास्तव

युवा तुर्क, लखनऊ

“आज प्रदेश में कायस्थ समाज राजनीति में और प्रशासकीय नौकरियों में काफी पिछड़ रहा है जो बेहद चिंताजनक है।“ समतावादी यूनाइटेड कायस्थ मोर्चा के संरक्षक एवं संस्थापक विजय  कुमार लाल श्रीवास्तव ने यह चिंता व्यक्त की है।

विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने अपने एक विज्ञप्ति में कहा है कि डॉ राजेंद्र प्रसाद, नेता जी  सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री जी, लोकनायक जेपी  डॉ संपूर्णानंद जी कायस्थ समाज के देश के  महान गौरव है। कायस्थ समाज  प्रगतिशील समाज है।

आज प्रदेश में कायस्थ समाज राजनीति में और प्रशासकीय नौकरियों में काफी पिछड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज समाज को एकजुट होने की जरूरत है। आपसी एकता न होने के कारण राजनैतिक ताकत यूपी में नहीं बन पा रही है। आज जरूरत है कि अपनी राजनीति में और सामाजिक क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाने के लिए मुखर हो और सामाजिक सेवा में भी सक्रियता दिखाए।

विजय श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज को प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर तक एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि आज राजनीति में शुचिता का अभाव हो गया है। आज राजनीति में धनबल बाहुबल का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

कायस्थ समाज  के लोगों को मूल्य आधारित राजनीति का अलख जगाने और समाज के गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए भी आगे आना चाहिए |

विजय श्रीवास्तव ने कहा कि समतावादी यूनाइटेड कायस्थ मोर्चा यूपी में स्वस्थ पर्यावरण के लिए पेड़ लगाओ  जीवन बचाओ कार्यक्रम 7अप्रैल से शुरू  करेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

चुनावी साल में सीएम योगी ने आउटसोर्स कर्मियों को दिया बड़ा उपहार

Baliram Singh

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा

Baliram Singh

आधी आबादी के अधिकार को लेकर सड़क पर उतरे सीएम योगी

Baliram Singh