ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान

मंत्री एके शर्मा

घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी में ताकत नहीं –एके शर्मा

भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज पर सरकार दे रही सब्सिडी, योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

युवा तुर्क, लखनऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि के साथ-साथ बिजली उत्पादन पर भी ध्यान दें। मंत्री एके शर्मा ने मऊ जनपद के कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन के दौरान यह बात कही।

मऊ
मंत्री श्री शर्मा ने मेले में लगाए गए विभिन्न कृषि स्टालों का अवलोकन किया

इस अवसर पर उन्होंने किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले किसानों को नई तकनीक, बेहतर बीज और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

किसान मेला
मंत्री एके शर्मा ने किसान मेला का उद्धाटन किया

मंत्री श्री शर्मा ने किसानों से अपील की कि वे अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों और कृषि संस्थानों के मार्गदर्शन का लाभ लें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं। उन्होंने किसानों को समन्वित खेती (इंटीग्रेटेड फार्मिंग) अपनाने की भी सलाह दी।

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि खेती के साथ पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन और अन्य सहायक गतिविधियों को जोड़कर किसान अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार की खेती से न केवल आय में वृद्धि होती है बल्कि संसाधनों का बेहतर उपयोग भी संभव हो पाता है।

भंडारण की समस्या के समाधान पर बोलते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि किसानों को अक्सर अपने उत्पादों को सुरक्षित रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने के लिए सब्सिडी युक्त कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने किसानों और उद्यमियों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर भंडारण सुविधाओं का विकास करें, जिससे कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बनी रहे और किसानों को बेहतर मूल्य मिल सके।

घोसी चीनी मिल बंद नहीं होगी:

घोसी चीनी मिल के विषय में बोलते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए मिल को लेकर भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित किसानों और लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी में इतनी ताकत नहीं है कि घोसी चीनी मिल को बंद कर सके। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न रहें और सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सोलर पैनल के जरिए बिजली का उत्पादन करें किसान:

मंत्री श्री शर्मा ने किसानों से कृषि के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज ऊर्जा के क्षेत्र में किसानों के लिए कई नए अवसर उपलब्ध हैं। किसान सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं और कृषि अपशिष्ट से बायोगैस बनाकर ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी के इस शहर में स्थापित हो रहा है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने मेले में लगाए गए विभिन्न कृषि स्टालों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित नवीन तकनीकों, उन्नत बीजों तथा कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान देवप्रकाश राय और राकेश सिंह ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

इस दौरान मेले के संयोजक डॉ. ए आनंदन, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति डॉ. जे. पी. लाल, डॉ. अंजनी सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे भृगु मंदिर, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

 

Related posts

मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश 

Baliram Singh

यूपी के 1.06 करोड़ जरूरतमंदों की पेंशन में होगी वृद्धि

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh