ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

2027 में यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार- नितिन नबीन

BJP

लखनऊ प्रथम आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया दावा

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को शंखनाद कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी।

BJP
लखनऊ स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ पहुंचे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुष्प गुच्छ और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में लिखा,

“प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन हुई संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नितिन नबीन का स्वागत करने के पश्चात शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“आज भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन जी के साथ लखनऊ के ऐतिहासिक श्री हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन किया। बजरंगबली से उत्तर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, निरंतर प्रगति और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रार्थना की।“

लखनऊ दौरा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि निश्चित तौर पर 2027 में हमारी सरकार फिर बनेगी। इस कार्ययोजना पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की तैयारी अब 2027 के रण को लेकर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। भाजपा कोई भी दाव छोड़ना नहीं चाहती है। संगठन में सामंजस्य के साथ-साथ सहयोगियों को साधने और विपक्ष पर आक्रामक रणनीति के जरिए आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तर प्रदेश आगमन संगठन को चुस्त करने और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, एके शर्मा, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, संजय निषाद, दारा सिंह चौहान, जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संजय सेठ, ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिहार की इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

राजनीति में पिछड़ रहा है कायस्थ समाज

Baliram Singh

दो भाइयों की मौत, विधायक सहित पांच पर मामला दर्ज

Baliram Singh

सीएम योगी के हाथों में प्रसिद्ध पुस्तक ‘परम सुख’, आईपीएस घनश्याम चौरसिया ने की भेंट

Baliram Singh