ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

यूपी में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है – नितिन

भाजपा अध्यक्ष ने सहयोगियों के साथ की बैठक

के के वर्मा, लखनऊ

यूपी दौरे पर आये बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगी, हालांकि भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। रविवार को होटल ताज में एनडीए सहयोगियों से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए 2027 के चुनावों में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगा।

NDA
बीजेपी अध्यक्ष के साथ NDA के घटक दल

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। हम चाहेंगे कि एनडीए के घटक उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए मिलकर काम करते रहें। एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सामूहिक प्रयासों से राज्य का कायापलट किया है। हमें विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।

नितिन नवीन ने कहा कि ‘चाय’ आज देश के हर घर का अहम हिस्सा है। देश की जनता ने 2014 के चुनाव में पहली बार एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। जिन लोगों ने उस समय मजाक बनाया था, आज देश की जनता ने उन्हें राजनीतिक हाशिए पर कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पूरा भरोसा है कि बीजेपी आगामी चुनाव में भारी बहुमत के साथ राज्य में वापसी करेगी और फिर से कमल खिलेगा।  डबल इंजन की सरकार यूपी को उत्तम प्रदेश में बदल चुकी है। भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है।

बीजेपी अध्यक्ष ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दूसरे सभी सीनियर नेताओं के साथ लंबी बैठकें की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया है. जिससे यूपी में सियासी पारा गर्मा गया है। इतना ही नहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी मुलाकात कर राय मशविरा किया है। उन्होंने सभी सहयोगियों से मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की अपील की है। उन्होंने सहयोगी दलों के नेताओं के सुझाव भी मांगे हैं। एनडीए के सहयोगी सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद, अपना दल एस से आशीष पटेल और आरएलडी से त्रिलोक त्यागी ने उनसे मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले आपत्तिकत्र्ता को देनी होगी अपनी जानकारी

Baliram Singh

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

Baliram Singh

सीबीएसई एक्जाम: 12वीं में सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Baliram Singh