ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कोहरे का क़हर, दो बसें भिड़ीं, कई घायल

बारातियों को लेकर ग़ाज़ीपुर जा रही थी बस

नदीम अहमद, मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज फोरलेन पर बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के बीच बारातियों से भरी बस को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, इस हादसे में कई लोग घायल हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया। वहां चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग़ाज़ीपुर जिले के ताजपुर से गोरखपुर जनपद में बारात गई थी। सुबह बारात के लौटते समय हुआ बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि शहरोज फोरलेन पर पहुंचने के बाद बस चालक ने किसी से मऊ जाने का रास्ता पूछा। इस पर उसे बताया गया कि मऊ पीछे छूट गया है। इसके बाद चालक बस को गलत दिशा में ले जाकर मोड़ने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही बस ने घने कोहरे की वजह से टकरा गयी।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोपागंज पुलिस पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

वोटर लिस्ट में संशोधन की तिथि बदली, 16 दिसंबर तक जुड़ सकेंगे नाम

Baliram Singh

रायबरेली की सड़कें खस्ताहाल, राहुल गांधी ने दिखायी हकीकत

Baliram Singh

मां ने चार बार कैंसर को मात दी, राहुल गांधी का खुलासा

Baliram Singh