ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रायबरेली से विजय रथ निकलने पर सोनभद्र में PDA सहभोज

PDA

महिलाओं ने अखिलेश यादव को दिया विजय आशीर्वाद

संतोष कुमार साहनी, सोनभद्र

समाजवादी पार्टी की ओर से PDA सहभोज एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के चित्र पर तिलक लगाकर उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी।

वक्ताओं ने कहा कि PDA समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती देने का प्रयास है। रायबरेली से विजय रथ निकलने के क्रम में सोनभद्र पहुंचे समाजवादी पार्टी के PDA अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

PDA सहभोज
PDA सहभोज

राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आयोजित PDA सहभोज और जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल हुईं।

जनसंवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर अपनी चिंताएं खुलकर सामने रखीं। महिलाओं का कहना था कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर परिवार के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक दिखाई देता है। जनसंवाद के दौरान स्थानीय मुद्दों और आम लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि PDA सहभोज का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और आपसी सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से आम जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने PDA अभियान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई और सामाजिक न्याय तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने की बात कही।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: डीएम ने की मंदिर की सफाई, स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

कागजों में है सरकारी आश्वासन, अब तक शुरू नहीं हुई आलू की खरीद

Baliram Singh

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध तो भड़के पंकज चौधरी

Baliram Singh

चकिया में योग का महाकुंभ, सीबीएसई ईस्ट जोन चैंपियनशिप का 17 जुलाई से आगाज

Baliram Singh