ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र

6 क्विंटल 25 किग्रा अवैध गांजा बरामद, 3 करोड़ रुपए  कीमत 

संतोष कुमार साहनी, सोनभद्र

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत शाहगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा, कंटेनर वाहन, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।

अवैध गांजा
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह के नेक्सेस को तोड़ने के लिए आगे जांच की जा रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया थाना शाहगंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी टीम को सूचना मिली कि ग्राम जैत के पास एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर शाहगंज की तरफ भाग निकला। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के आगे पुलिया के पास पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस को चेकिंग करते देख कंटेनर चालक ने पुलिया से पहले ही वाहन रोक दिया और वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची एसओजी टीम ने नहर के भीटे पर भाग रहे दोनों आरोपियों को करीब रात 3 बजकर 5 मिनट पर पकड़ लिया। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये है। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त छह पहिया टाटा कंटेनर, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: करमा महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

नितीन नबीन की नई टीम में रेखा वर्मा, संगीता यादव सहित 9 चेहरों को मिली जगह

Baliram Singh

घर का मुखिया ही निकला मां-बेटी की हत्या का मास्टरमाइंड

Baliram Singh

शिक्षा- रोजगार के सवाल पर आजमगढ़ पहुंची जेन जी महाजुटान यात्रा

Baliram Singh