ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रालोद से विवेक चौधरी का मोहभंग, दो साल बाद अपना दल एस में वापसी

बलिराम सिंह, लखनऊ

किसानों की पार्टी में राजघराने की एंट्री हुई तो किसान के बेटे का मोहभंग हो गया। राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी का पार्टी से मोहभंग हो गया। उन्होंने घर वापसी कर ली है।

विवेक चौधरी

विवेक चौधरी ने फिर से अपना दल एस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रालोद के नये प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य सिंह पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया,
“कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अपना दल एस बड़े भैया आशीष पटेल जी के सानिध्य में Return to My Political Home Apna dal (S).
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह किसानों, कमेरों को राजनीति की मुख्य धारा में लाने का प्रयास आजीवन करते रहे किसी राजा महाराजा को नहीं, इसी विचारधारा के साथ आज आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय लोक दल क्षेत्रीय अध्यक्ष RLD की प्राथमिक सदस्यता व पद से इस्तीफा देते हुए अपना दल एस की सक्रिय सदस्यता ग्रहण किया।”
इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष महिपाल पटेल,
अरुण चौधरी क्षेत्रीय महासचिव,
गीता वर्मा जिला उपाध्यक्ष आदि लोगों ने अपना दल एस की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।” इससे पहले रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी का गठन किया है।

Related posts

पृथ्वी दिवस: अवैध खनन से धरती माँ आहत

Baliram Singh

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Baliram Singh

काम के बोझ तले बीमार हो रहे हैं निदेशालय के कर्मचारी

Baliram Singh