ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का पुलिस ने किया पर्दाफाश

पुलिस

पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

संतोष साहनी, सोनभद्र

पुलिस ने मध्य प्रदेश के जयंत, सिंगरौली स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। डकैती के दौरान छह बदमाशों ने दुकान संचालक और मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी।

कंचन ज्वेलर्स डकैती
कंचन ज्वेलर्स डकैती

वारदात के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी सोनभद्र पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान अनपरा थाना क्षेत्र के बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़, डी-प्लॉट रोड और डिबुलगंज इलाके में पुलिस टीम ने अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रौशन कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी राहुल स्वीपर मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कंचन ज्वेलर्स डकैती
कंचन ज्वेलर्स डकैती का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, 50 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती में शामिल होने और लूटे गए माल में से हिस्सा मिलने की बात बताई है। बरामद सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वेलर्स के टैग भी मिले हैं। इस कार्रवाई में अनपरा थाना पुलिस, शक्तिनगर थाना पुलिस, पिपरी थाना पुलिस और एसओजी सोनभद्र की टीमें शामिल रहीं। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

एएसपी ऋषभ रुणवाल का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सोनभद्र, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी और डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश के साथ लूटे गए बाकी माल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: त्योहारों पर वैष्णो देवी के लिए वाराणसी से स्पेशल ट्रेन

Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

संडलपुर दरगाह में तांडव, तोड़फोड़ और चोरी

Baliram Singh

रजिस्टर्ड नहीं है प्रोजेक्ट, तब भी शिकायत कर सकेंगे खरीदार

Baliram Singh

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी

Baliram Singh