युवा तुर्क, लखनऊ
त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन (विशेष रेलगाड़ियों) का संचालन किया जाएगा। इन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन अक्टूबर एवं नवंबर 2026 के दौरान निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
1.-गाड़ी संख्या 04604/04603 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–वाराणसी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित त्योहार सुपरफास्ट विशेष रेलगाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से तथा वापसी में 06 अक्टूबर से 01 दिसंबर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से संचालित की जाएगी।
-गाड़ी संख्या 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 18:15 बजे प्रस्थान कर शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर में आगमन/प्रस्थान 12:00/12:10 बजे, रायबरेली जं. में 13:38/13:40 बजे, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में 15:15/15:20 बजे तथा वाराणसी में 18:30 बजे आगमन होगा।
-गाड़ी संख्या 04603 वाराणसी से 04:30 बजे प्रस्थान कर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में 06:15/06:20 बजे, रायबरेली जं. में 07:50/07:52 बजे तथा आलमनगर में 09:40/09:50 बजे रुकते हुए बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा अगले दिन प्रातः 04:30 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य , स्लीपर , वातानुकूलित सहित कुल 22 कोच होंगे।
- गाड़ी संख्या 04610/04609 जम्मू तवी–वाराणसी–जम्मू तवी आरक्षित विशेष एक्सप्रेस रेलगाड़ी 01 अक्टूबर से 26 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को जम्मू तवी से तथा वापसी में 02 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से संचालित की जाएगी।
-गाड़ी संख्या 04610 जम्मू तवी से प्रातः 05:15 बजे प्रस्थान कर पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, धंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखनऊ में आगमन/प्रस्थान 23:55/00:05 बजे, सुल्तानपुर में 02:20/02:25 बजे तथा वाराणसी में 05:10 बजे आगमन होगा।
-गाड़ी संख्या 04609 वाराणसी से 09:00 बजे प्रस्था iन कर सुल्तानपुर में 10:50/10:55 बजे, लखनऊ में 13:20/13:30 बजे रुकते हुए शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, धंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट होते हुए जम्मू तवी प्रातः 08:30 बजे पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी में कुल 15 कोच होंगे।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: जन्मदिन पर छात्रों ने पीएम मोदी को खून से पत्र लिखा


