ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख ने छह जिलाध्यक्ष बदले, सुनील मौर्य को बलिया की कमान

युवा तुर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को छह जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। सुनील कुमार मौर्या को बलिया, उमेश को  बांदा, जय सिंह को अयोध्या, धर्मेश गंगवार को पीलीभीत, इंदर प्रधान को गौतमबुद्धनगर और जयचंद्र विमल को उन्नाव का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

सपा
सपा ने छह जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बार संगठन में यह बदलाव नये तरीके से किया है। इस बार यादव-मुस्लिम कोर वोट बैंक से इतर पार्टी संगठन में भी पीडीए को प्राथमिकता दी गई है। युवा नेता सुनील कुमार मौर्या के जरिए सपा प्रमुख ने बलिया सहित देवरिया पर भी फोकस कर दिया है। इन दोनों जनपदों में मौर्या समाज की अच्छी खासी संख्या है। सुनील मौर्य की संगठनात्मक क्षमता बेहतरीन मानी जाती है। उन्हें कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ स्तर तक संगठन के ढांचे को मजबूत करने में माहिर माना जाता है। सपा शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय जातीय संतुलन और चुनावी समीकरण को विशेष प्राथमिकता दी है, जिससे पार्टी के सामाजिक आधार को और मजबूती मिल सके।

इसी तरह पीलीभीत में मुस्लिम वोटर्स के अलावा पटेल समाज की भी संख्या काफी है। सपा ने यहां से कुर्मी बिरादरी के धर्मेश गंगवार को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

लखनऊ के इन इलाकों में न खरीदें जमीन, एलडीए ने लगायी रोक  

Baliram Singh

फारुख कुरैशी सहारा विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मनोनीत

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh