ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

अमरमणि त्रिपाठी को कांग्रेस में शामिल किया तो अनशन करूंगी

मधुमिता शुक्ला

प्रसिद्ध कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने दी चेतावनी

युवा तुर्क, लखनऊ

दिवंगत कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। इन चर्चाओं के बीच मधुमिता शुक्ला की बहन व कांग्रेस की पीसीसी सदस्य निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी का विरोध करना शुरू कर दिया है। कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में निधि शुक्ला पैरवी कर रही हैं।

निधि शुक्ला
कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला

निधि शुक्ला ने रविवार को लखीमपुर खीरी में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अगर अमरमणि को कांग्रेस में शामिल किया गया तो वह दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन और अनशन करेंगी।

निधि शुक्ला व अमर मणि त्रिपाठी
निधि शुक्ला व अमरमणि त्रिपाठी

निधि शुक्ला का कहना है कि आठ सितंबर को फरेंदा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त के स्वागत के दौरान अमरमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी। इसकी भनक लगते ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम बड़े नेताओं से संपर्क कर चुकी हैं।

निधि शुक्ला ने कहा कि 2004 में मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के बाद उन्होंने न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया है। कांग्रेस नेतृत्व से उन्हें न्याय की उम्मीद थी, लेकिन अमरमणि त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा से वह आहत हैं।

निधि ने कहा कि वर्ष 2004 में वह मधुमिता हत्याकांड की पैरवी के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थीं। उन्होंने उनकी पूरी बात सुनकर न्याय की लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिया था।

प्रियंका गांधी ने भी अमरमणि से दूरी बनाए रखने की बात कही थी। निधि ने निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में अमरमणि को मधुमिता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा और बस्ती के अपहरण मामले में फरार घोषित अपराधी बताया है। निधि शुक्ला ने कांग्रेस के अलावा भाजपा व सपा को भी चेतावनी दी है कि यदि अमरमणि को टिकट दिया तो वह संबंधित पार्टी के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पूर्व जवान के पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सीआरपीएफ, हर पहलू पर रखी जा रही है नजर

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra

Related posts

68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा

Baliram Singh

लोहिया, जेपी, चंद्रशेखर व मुलायम सिंह ने लोकतंत्र को समाजवाद की दिशा दी

Baliram Singh

उभांव थाने में युवक के बेहोश होने पर बवाल

Baliram Singh