ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशदिल्लीदेश

लखनऊ में एनीमेशन कोचिंग सेंटर में भयंकर आग, 15 की मौत

fire

आग से बचने के लिए कई बच्चों ने मकान से छलांग लगाई

युवा तुर्क, लखनऊ

राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में सोमवार को एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग Fire लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या और अधिक बढ़ने की आशंका है।

अलीगंज के सेक्टर डी स्थित हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन की दूसरी मंजिल पर लगभग दोपहर ढाई बजे एसी का कंप्रेशर फटने से आग लग गई।

इससे कोचिंग सेंटर के अंदर छात्रों में भगदड़ मच गई। कोचिंग सेंटर  में धुंआ और आग से बचने के लिए कई छात्रों ने ऊपर से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए।

हादसा की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट, पुलिस और राहत की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कर्मियों ने बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में 15 बच्चों की मौत हो गई।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अलीगढ़ का दौरा रद्द कर लखनऊ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

अलीगढ़ में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं। लेकिन अभी-अभी जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं। इसमें कुछ बच्चों की दुखद मौत हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है। मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस लखनऊ जाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद केजीएमयू पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

मृतकों की सूची:

1 सागर

2 नीलेश

3 अनामिका

4 संयम

5 अनुछा

6 सुखमनी

7 आदित्य श्रीवास्तव

8 ज्योति

9 भविष्य

10 अब्दुल रहमान

11 सूरज

12 भाहजान

13 जयनिल

14 मोहम्मद अम्मार

15 सुमल्या

घायलों की सूची:

1 जयंत

2 लवप्रीत

3 मो. आसिफ

4 भुवन श्रीवास्तव

5 पंकज

6 शैलेंद्र

7 अभिषेक

8 पंकज जोशी

9 गौरव कुमार

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: फांके को मजबूर दिल्ली के 10792 बस मार्शल व सिविल डिफेंस कर्मचारी

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो व्यापारी हुए नाराज

Baliram Singh

चुनार में स्थापित होगी सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी

Baliram Singh

मानव जीवन एवं पर्यावरण के आधार हैं वृक्ष- डॉ. आरबी सिंह

Baliram Singh