ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग: वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ निलंबित

मंत्री एके शर्मा

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर ऊर्जा मंत्री का सख्त एक्शन

युवा तुर्क, लखनऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एसडीओ अमित कुमार के कथित वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से मामले की गहन जांच कराते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री श्री शर्मा के निर्देशों के क्रम में एमडी शंभू कुमार द्वारा उपखंड अधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में मुख्य अभियंता, आजमगढ़ ने भी अवगत कराया कि मऊ जिले के डिवीजन प्रथम के एसडीओ द्वितीय अमित कुमार के विरुद्ध वायरल आपत्तिजनक वीडियो के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है और प्रकरण की विभागीय जांच जारी है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के मामले किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की छवि को धूमिल करने वाले तथा अनुशासनहीनता में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: ओलावृष्टि से फसल तबाह, सर्वे में भारी गड़बड़ी

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: जनसैलाब के बीच पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी गई अंतिम विदाई

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

Related posts

दलित चिंतक एचएल दुसाध को कांग्रेस ने दी प्रमुख जिम्मेदारी

Baliram Singh

ओंकार सिंह बने “भारत-तिब्बत मैत्री संघ” की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh