ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

जनसैलाब के बीच पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी गई अंतिम विदाई

हरिनारायण राजभर

गमगीन माहौल में हुआ राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

घोसी लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद एवं बेल्थरा रोड (सीयर) विधानसभा से कई बार विधायक रहे पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को सोमवार को भारी जनसैलाब के बीच राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेल्थरा रोड के गुलौरा स्थित शिव स्थान के सरयू घाट पर हुए अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग उमड़े और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरिनारायण राजभर
पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर (फाइल फोटो)

रविवार की देर रात जैसे ही उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से बलिया जनपद के पैतृक गांव टंगुनिया पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया, जो अंतिम यात्रा तक जारी रहा।

हरिनारायण राजभर
पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी गईं अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार के दौरान उनके छोटे पुत्र अटल राजभर ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। माहौल इतना भावुक था कि हर कोई उन्हें अंतिम विदाई देते समय भावुक नजर आया।

बेल्थरा रोड
पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी गईं अंतिम विदाई

अंतिम यात्रा में विभिन्न दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद रमाशंकर राजभर, पूर्व मंत्री राम अचल राजभर, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, पूर्व विधायक गोरख पासवान, धन्नजय कन्नौजिया,

मंत्री अनिल राजभर
पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर की अंत्येष्टि में पहुंचे मंत्री अनिल राजभर

छट्ठू राम, आद्या शंकर यादव, भरत भैया, देवेन्द्र यादव, दुर्ग विजय यादव, सुनीता राजभर, संतोष गर्ग, हरि प्रकाश, अशोक मधुर, प्रवीण प्रकाश, दूधनाथ यादव, राजन कन्नौजिया, फिरोज़ खां तलवार, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार मंटू सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

तुर्तीपार, सरयू घाट
पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर की अंत्येष्टि में पहुंचे सभी दलों के नेता

इस दौरान राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रशासनिक व्यवस्था संभालने के लिए उपजिलाधिकारी शरद चौधरी, उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर तैनात रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का निधन, समर्थकों में शोक की लहर

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: ओलावृष्टि से फसल तबाह, सर्वे में भारी गड़बड़ी

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
KSS
Krishan Sewing Solution
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh

आखिर कौन सुनेगा 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की गुहार ?

Baliram Singh

लखनऊ में ‘कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन’, उत्तर भारत के सभी राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

Baliram Singh