गन्ना राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी, एसडीओ को दिये निर्देश
युवा तुर्क, पीलीभीत
पीलीभीत जनपद में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने गन्ना राज्य मंत्री के सामने अपनी समस्या को उठाया. जनपद के अमरिया और मरौरी ब्लाक में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया और उसके समाधान की मांग की।

इस पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बिजली विभाग के एसडीओ को बुलाकर बिजली समस्या से तत्काल निजात दिलाने के निर्देश दिये. साथ ही उन्होनें नराजगी भी जाहिर की. कई बार ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही नही हुई।
इसके अलावा चौपाल में लोगों ने जमीन सम्बन्धी अवैध कब्जों की समस्यायें भी उठाई, जिस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये।
अमरिया ब्लाक के ग्राम जंगरोली आशा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने गांव के अन्दर से जा रही 11 हजार वोल्ट बिजली लाईन को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने नराजगी व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को बुलाकर इस समन्ध में कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये। यहाँ ग्रामीणों ने बारात घर का निर्माण कराये जाने की मांग भी की।
मरौरी ब्लाक में दहगला में आयोजित चौपाल में नलकूप संख्या 83 व 33 की सप्लाई 20 किलोमीटर दूर न्यूरिया बिजली सब स्टेशन से किये जाने पर आपत्ति जताते उक्त सप्लाई 500 मी दूर भिखारीपुर बिजली सब स्टेशन से कराये जाने की मांग की।
इस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने एसडीओ बिजली को प्रभावी कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिकलापुर, सिमरिया गौसू, भिखारीपुर में आयोजित चौपालों में ग्रामीणो ने पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व आदि विभागों से सम्बन्धित समस्यायें रखते हुए प्रार्थना पत्र दिये, जिन्हे राज्यमंत्री श्री गंगवार चौपाल में मौजूद एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी एवं एसडीएम श्रद्धा सिंह को देते हुए उन पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिये।
चौपाल कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, बरहा मण्डल अध्यक्ष अनीता कश्यप, प्रतिनिधि ओमप्रकाश वर्मा, हरीशंकर राजपूत, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, पुष्पेन्द्र मौर्य, शान्ति स्वरूप शर्मा, श्रीराम सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग विकास विभाग सहित अन्य विभागों के ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: किसानों की हुंकार- 4500 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

