ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे एएसपी सुरेश चंद्र रावत

मेधावी सेवा के लिए MSM की घोषणा

युवा तुर्क, लखनऊ

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मथुरा सुरेश चंद्र रावत को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित President Medal for Meritorious Service (MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। इस सम्मान की घोषणा से पुलिस विभाग के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों में भी खुशी का माहौल है।

एएसपी सुरेश चंद्र रावत
परिवार के साथ एएसपी सुरेश चंद्र रावत

सम्मान की घोषणा पर सुरेश चंद्र रावत ने इसे अपने लिए गौरव और हर्ष का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग, विश्वास और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में जनसुरक्षा, जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम करना उनका निरंतर प्रयास रहा है।

रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक
रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक, मड़िहान, मिर्जापुर

उन्होंने सम्मान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों सहित उन सभी लोगों का हृदय से आभार जताया, जिन्होंने सेवा यात्रा में उनका मार्गदर्शन किया और कठिन परिस्थितियों में उनका मनोबल बढ़ाया। रावत ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ देश एवं प्रदेश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प आगे भी उसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह प्रतिष्ठित पदक उनके पुलिस सेवा में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता
प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता

Related posts

कांधा गौशाला में निकाले गए करोड़ों रुपयों की फिर से जांच हो

Baliram Singh

करोड़ों खर्च, फिर भी नहीं मिला ग्रामीणों को एक लोटा पानी

Baliram Singh

चकबंदी विभाग के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन

Baliram Singh