ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सहारा विकास ट्रस्ट के शिविर में 110 मरीजों की जांच, निःशुल्क दवाइयां वितरित

युवा तुर्क, नागल (सहारनपुर)

सहारनपुर जनपद के विकास खंड नागल के गांव नन्हेड़ा में सोमवार को सहारा विकास ट्रस्ट एवं गनी हेल्थ केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर का आयोजन गांव निवासी शहनवाज पुत्र जव्वाद के आवास पर किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों में दर्द, बीपी, थायराइड, नजला- जुकाम, खांसी, बुखार और अस्थमा से संबंधित समस्याएं सामने आईं। चिकित्सक डॉ. मोहसीन अली ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला उपाध्यक्ष शहजाद ने कहा कि सहारा विकास ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जनहित के कार्य करने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

शिविर में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गुलबहार, ट्रस्ट ग्राम अध्यक्ष अजमल चौधरी, शहनवाज, मुजस्सिम, विनीत, अजीम, शाहिद, तबस्सुम सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

68500 शिक्षक भर्ती: ओबीसी अभ्यर्थियों ने मंत्री अनिल राजभर से की मुलाकात  

Baliram Singh

शहनाई से पहले मातम: मां को बचाने दौड़ी बेटी ने भी गंवाई जान

Baliram Singh

यूपी टेट परीक्षा के लिए 2000 शुल्क- बेरोजगारों के साथ अन्याय

Baliram Singh