ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बाढ़ व ओलावृष्टि पीड़ित 9 लाख किसानों को राहत, 493 करोड़ का अनुदान

रायबरेली: 3 हजार से अधिक किसानों को 70 लाख रुपये से ज्यादा की राहत

युवा तुर्क, रायबरेली

बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरित की।

रायबरेली

इसी क्रम में रायबरेली के रतापुर स्थित सामुदायिक केंद्र में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सदर और महराजगंज तहसील के 3,000 से अधिक किसानों को 70 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि हस्तांतरण के प्रमाण पत्र वितरित किए।

रायबरेली

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों ने गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और उनका संबोधन सुना।

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का आकलन कर उन्हें राहत उपलब्ध कराई गई है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक सहायता देकर किसानों को खेती दोबारा सुचारु रूप से शुरू करने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि डीबीटी के जरिए राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने से पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल यादव, एसडीएम सदर गौतम सिंह, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए नीतीश कुमार के ‘लाल’

Baliram Singh

‘नमो मैराथन’ में सुमन पटेल व मुकेश कुमार रहे अव्वल

Baliram Singh

आईटीबीपी के डीआईजी की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत

Baliram Singh