ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

रायबरेली में स्थापित हो सरदार पटेल की प्रतिमा

सरदार पटेल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिया गया ज्ञापन

युवा तुर्क, रायबरेली

जनपद रायबरेली में राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग ने जोर पकड़ ली है। सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान की ओर से इस संबंध में अमेठी के सांसद केएल शर्मा के जरिए क्षेत्रीय सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पहल करने की अपील की गई है।

पटेल
सरदार पटेल की प्रतिमा हेतु सांसद केएल शर्मा के जरिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिया गया ज्ञापन

रायबरेली में त्रैमासिक दिशा बैठक में जाने से पूर्व संस्थान के अध्यक्ष मान सिंह पटेल द्वारा आज सौंपे गए मांग पत्र में बताया गया कि 17 अक्टूबर 2024 को संस्थान परिसर में आयोजित अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था ।

बैठक में मौजूद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि लौह पुरुष की प्रतिमा स्थापित कर नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और एकता का संदेश दिया जाना चाहिए।

मान सिंह पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आज़ादी के बाद 562 से अधिक रियासतों का विलय कर भारत को एकसूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृति को संजोने के लिए रायबरेली जैसे प्रमुख जनपद में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जाना समय की मांग है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राजनीति में पिछड़ रहा है कायस्थ समाज

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी में 2574 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
KSS
Krishan Sewing Solution
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई अहम बैठक

Baliram Singh

युवा नेता आनंद यादव को सपा में मिली यह जिम्मेदारी

Baliram Singh

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी , दी चेतावनी

Baliram Singh