ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारहरियाणा

आज से शुरू हो रहा है सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप

Yoga

आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ करेंगे उद्घाटन

युवा तुर्क, चंदौली

चंदौली जनपद के चकिया स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (आयुष) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ होंगे, जबकि चकिया विधायक कैलाश आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

Yoga
आज से सिल्वर बेल्स स्कूल में शुरू हो रहा है सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप

17 से 20 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के छात्र-छात्राएं योग की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

Yoga
आज से सिल्वर बेल्स स्कूल में शुरू हो रहा है सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप

उद्घाटन समारोह को लेकर विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य मंच, प्रतियोगिता स्थल, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा तथा अतिथियों के स्वागत की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी दल चकिया पहुंच चुके हैं और प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता केवल पदक जीतने का मंच नहीं, बल्कि भारतीय योग परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी, जिनमें सैकड़ों खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से चंदौली को खेल एवं योग गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन पर शिक्षा जगत, खेल प्रेमियों और योग विशेषज्ञों की विशेष नजर रहेगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सोनभद्र के आदिवासी इलाकों में समस्याओं का अंबार

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

अग्निकांड के बाद ‘जीरो ग्राउंड’ पर जंग: छत छिनी, दस्तावेज जले

Baliram Singh

बेल्थरा रोड हादसा: दंपति की मौत, तीन साल की मासूम अनाथ, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Baliram Singh

लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर रूट की दर्जन भर ट्रेनें 15 जुलाई तक कैंसिल

Baliram Singh