डीटीसी ने किया रूट डायवर्ट
राजेश तिवारी, नई दिल्ली
राजधानी के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों के रूट में बदलाव किया है। इस बदलाव के मद्देनजर इंडिया गेट औंर कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाली बसें अपने रूट पर नहीं मिलेंगी।
दरअसल कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है। इसी के चलते राजधानी की परिवहन व्यवस्था में बदलाव किया गया है । डीटीसी का कहना है कि रोज की तरह सड़क पर सभी बसें उतरेंगी, लेकिन कनॉट प्लेस और इंडिया गेट की तरफ जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया है। जिससे यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और वह सुविधानुसार अन्य रूट की बसें अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
