ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने एक अत्यंत वरिष्ठ और वफादार नेता खो दिया- राहुल गांधी

युवा तुर्क, लखनऊ

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई Mohsina Kidwai का 93 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर बाराबंकी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की एक अत्यंत वरिष्ठ और वफादार नेता थीं, जिनका पूरा जीवन जनसेवा का उदाहरण रहा है।

राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं मोहसिना किदवई ने केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान किदवई ने स्‍वास्‍थ्‍य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।

दो बार राज्‍य सभा सदस्‍य भी रहीं:

1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्‍मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं।

कांग्रेस महासचिव पद भी काम किया:

गांधी परिवार की करीबी रहीं मोहसिना किदवई केंद्र सरकार में मंत्री के अलावा हज कमेटी की अध्‍यक्ष भी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्‍य भी रहीं। वह लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं।

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,

“पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस मोहसिना किदवई जी, के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा ‘मोना’, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी, विकास श्रीवास्तव, रविंद्र भाई पटेल, सचिन रावत समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गांधी ने डीआरएम को लिखा पत्र तो दो नेता आमने-सामने

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रायबरेली में स्थापित हो सरदार पटेल की प्रतिमा

KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी- आनंदीबेन पटेल

Baliram Singh

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, लघुशंका कर रहे 15 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

Baliram Singh

यूपी टेट परीक्षा के लिए 2000 शुल्क- बेरोजगारों के साथ अन्याय

Baliram Singh