जदयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
युवा तुर्क, लखनऊ
जनता दल यू की प्रदेश मासिक बैठक रविवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में संपंन्न हुई। बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक मे आगामी चुनावों को लेकर रणनीति और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई और दिशा निर्देश जारी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष जी ने पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने हेतु जिलों में सदस्यता अभियान में गतिशीलता लाने और जिलों में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने घोषणा की कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर सीधे संपर्क कर सकता है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा, रजनीश पटेल, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, भैया हरि शंकर पटेल, प्रदेश महासचिव विपिन विनोद, अभिषेक राय, अभिषेक पटेल, ब्रजनेश सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, कार्यालय प्रभारी ओपी वर्मा, मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, संजय धनगर, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह, हरि कृष्ण भृग, अजय चौधरी, जिलाध्यक्ष लखनऊ मनीष श्रीवास्तव, डॉ. राजेश वर्मा, मुरादाबाद डॉ असलम पाशा, आगरा हरि पाल सिंह, गोंडा शिव नारायण पटेल, गोरखपुर केके तिवारी, प्रयागराज प्रशांत सिंह, बस्ती राजेश चौधरी, आगरा देव कुमार साकेत, मऊ चंद्र बलि चौहान, मथुरा भीम सेन, हरिओम सत्पथी, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, निमेष सरना, मुसाफिर सिंह, मुरारीलाल वर्मा, आदि उपस्थित थे।
