ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की मिलेगी सुविधा, 31 का हुआ पंजीकरण

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर अगोरी खास में विशेष कैंप का आयोजन

संतोष कुमार साहनी, जुगैल/सोनभद्र

विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर 21 नवंबर को विकासखंड चोपन के ग्राम अगोरी खास में मत्स्य विभाग द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से उपस्थित मत्स्य पालकों एवं ग्रामीणों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर एनएफडीपी (NFDP) के अंतर्गत पंजीकरण कैंप भी आयोजित किया गया। साथ ही मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधा से जोड़ने हेतु आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। कैंप के दौरान कुल 31 मत्स्य पालकों का पंजीकरण किया गया।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य, सोनभद्र शुभम कश्यप एवं ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विकास कुमार दीपांकर उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना रहा।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

चुनावी साल में सरकारी वकीलों पर मेहरबान हुई योगी सरकार

Baliram Singh

यूपी में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है – नितिन

Baliram Singh

कनॉट प्लेस-इंडिया गेट के लिए नहीं मिलेंगी बसें

Baliram Singh