ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

जुगैल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत  

जुगैल

आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश मार्ग किया जाम

ग्रामीणों का आरोप- बगैर नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं भारी वाहन

युवा तुर्क, जुगैल/सोनभद्र

तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जुगैल थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क किनारे खड़े एक मजदूर को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिना नंबर प्लेट के हाईवा और बड़े वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। हादसों के बाद चालक आसानी से फरार हो जाते हैं, लेकिन इन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका कमाने वाला सदस्य छीन लिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। जानकारी के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर निवासी 29 वर्षीय संतोष भारती पुत्र सागर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बालू लदा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे में संतोष भारती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले संतोष की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों में बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हाईवा और भारी वाहनों को लेकर जबरदस्त आक्रोश है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं और हादसे के बाद चालक आसानी से फरार कैसे हो जाते हैं। लोगों ने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में त्रुटि के लिए बीएलओ सहित अधिकारी होंगे जिम्मेदार, होगी कार्रवाई

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

बलिया में बुजुर्ग मां व दिव्यांग बेटी की हत्या से सनसनी

Baliram Singh

समाज सेवी किशन सरोज ने की बेटी की शादी के लिए मदद 

Baliram Singh

जनता की बुनियादी समस्याओं से राजनीतिक दलों का नहीं है सरोकार

Baliram Singh