ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

दीपों की रोशनी में शहीदों को नमन, गोरखनाथ मंदिर में जले 11 हजार दीये

गोरखनाथ मंदिर

शहीदों को नमन कर सीएम योगी ने किया दीपोत्सव का शुभारंभ

युवा तुर्क, गोरखपुर

दीपोत्सव के बीच गोरखनाथ मंदिर परिसर सोमवार की शाम देश के वीर सपूतों के नाम रहा। 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाते मंदिर परिसर में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला दीप प्रज्ज्वलित किया तो पूरा वातावरण शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान के भाव से भर उठा। दीपों की कतारों के बीच देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को याद किया गया।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के भीम सरोवर क्षेत्र में आयोजित ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 11 हजार दीपों के प्रज्ज्वलन से मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा।

इस अवसर पर मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम का उत्साह भर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोकगायक राकेश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, काशी से आए जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा और कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में हर पात्र व्यक्ति होगा शामिल, सामाजिक संगठनों का सहयोग लेगा आयोग

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
Yuva Turk
Yuva Turk

 

Related posts

समूह की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ नहीं, कर्जदार बना रही सरकार – हेमन्त चौधरी 

Baliram Singh

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर कराई पति की हत्या, चार गिरफ्तार   

Baliram Singh

घर बैठे जाने मतदान स्थल, चुनाव आयोग की विशेष व्यवस्था

Baliram Singh