ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

हत्या या आत्महत्या: प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत

गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, युवती और उसकी दादी हिरासत में

विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़

मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव में प्रेमिका से मिलने आए 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने युवती और उसकी दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जहानागंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी दीपक राम का सिधारी गांव की एक युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती तीन बहनों में सबसे छोटी है। वह बीएससी की पढ़ाई करने के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही है। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में पंजाब में रहते हैं। घर पर युवती अपनी दादी के साथ रहती थी।

रात में मिलने आया था युवक

पुलिस के अनुसार, दीपक बृहस्पतिवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने सिधारी गांव आया था। इसके बाद किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना से गांव में चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच करने के साथ ही युवती और उसकी दादी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले क्या हुआ था। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मेंहनगर के थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

तथागत बुद्ध की धरती पर शराब की बिक्री, 10वें स्थान पर सिद्धार्थनगर!

Baliram Singh

तीन मालगाड़ियों को जोड़कर तैयार हुई ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन

Baliram Singh

पूर्व जवान के परिवार के साथ खड़ी है सीआरपीएफ, हर पहलू पर रखी जा रही है नजर

Baliram Singh