ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

तिलौली को मिले नगर पंचायत का दर्जा, हेमन्त चौधरी ने शुरू की पदयात्रा

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

युवा तुर्क, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा के तिलौली बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता हेमन्त चौधरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकालकर धरना-प्रदर्शन किया।

हेमंत चौधरी
मांगों को लेकर हेमन्त चौधरी ने शुरू की पदयात्रा

इस दौरान उन्होंने प्रशासन से तिलौली बाजार में नगर पंचायत गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद हेमन्त चौधरी ने नायब तहसीलदार महबूब आलम को ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नगर पंचायत गठन की दिशा में कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

हेमन्त चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान तिलौली बाजार के विकास और नागरिक सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत गठन की मांग को लेकर आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाजार और आसपास के क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए विकास की व्यवस्थित योजना तैयार करना आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपते हुए हेमन्त चौधरी ने कहा कि तिलौली बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना क्षेत्र के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि तिलौली कि सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है। यहाँ किसी को शौच करना है तो उसे एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तिलौली बाजार के विकास की मांग को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को इस मांग पर गंभीरता से विचार कर आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।

नायब तहसीलदार महबूब आलम को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस नेता ने नगर पंचायत गठन की मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाई। पदयात्रा और धरना-प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि तिलौली बाजार के विकास का मुद्दा अब लगातार उठाया जाएगा।

इस पद यात्रा में कांग्रेस के जिला सचिव अभिनव राय, बांसी नगर अध्यक्ष मुबीना खान, विक्की रिज़वी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव सूर्यप्रकाश चौधरी, प्रदेश सचिव राम नेवास, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग दिनेश चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहें.

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

बेल्थरा रोड के नितिन कुमार गुप्ता को शासन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने संयुक्त सचिव

Baliram Singh

अमरमणि त्रिपाठी को कांग्रेस में शामिल किया तो अनशन करूंगी

Baliram Singh

शहादत दिवस पर याद की गईं फूलन देवी

Baliram Singh