ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में राजनीति से बचें, मानवीय संवेदनाओं का रखें ख्याल: अंचल कुमार यादव

रामगोविंद चौधरी के पुत्र रणजीत चौधरी को निशाना बनाने पर जताई आपत्ति

बोले- राजनीतिक विरोध की भी एक मर्यादा होनी चाहिए

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड/बलिया

पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी के विशेष सहयोगी रहे अंचल कुमार यादव ने उनके पुत्र रणजीत चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर हो रही बयानबाजी और प्रचार पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के निजी दुख और पारिवारिक परिस्थितियों को राजनीतिक निशाना बनाना मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध है। राजनीति में मतभेद के बावजूद इंसानियत और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

अंचल कुमार यादव ने आरोप लगाया कि रणजीत चौधरी के यहां कथित तौर पर लोगों को भेजकर वीडियो बनवाने और फिर उन्हें पैसे के बल पर वायरल कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की छवि प्रभावित करने के लिए उसके कठिन पारिवारिक समय का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रणजीत चौधरी ने हाल ही में अपने पिता को खोया है और इस समय वह गहरे दुख से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में उन्हें मानसिक संबल और संवेदना की जरूरत है, न कि व्यक्तिगत हमलों और अनावश्यक विवादों की। अंचल कुमार यादव ने रणजीत चौधरी को व्यक्तिगत रूप से जानने का हवाला देते हुए उन्हें शांत, सौम्य और सहज स्वभाव का बताया।

अंचल कुमार यादव ने कहा कि राजनीति में सवाल पूछना, आलोचना करना और वैचारिक विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके लिए मर्यादा और मानवीय मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठे प्रचार और नकारात्मकता के जरिए किसी की छवि को प्रभावित करने की कोशिश से सत्य नहीं बदलता।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध विचारों और नीतियों तक सीमित रहना चाहिए। किसी के निजी दुख को विवाद या राजनीतिक हथियार बनाना उचित नहीं है। राजनीति से ऊपर इंसानियत का रिश्ता है और सार्वजनिक जीवन में भी मानवीय संवेदनाओं का सम्मान बना रहना चाहिए।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

देशव्यापी प्रदर्शन की गूंज सोनभद्र तक पहुंची

Baliram Singh

बस्ती के राजपरिवार के युवा के हाथों में रालोद प्रदेश की कमान

Baliram Singh

जनसैलाब के बीच पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी गई अंतिम विदाई

Baliram Singh