ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पुण्यतिथि पर कामरेड जमुना सिंह को किया गया याद

मजदूरों- कर्मचारियों के सच्चे हितैषी थे कामरेड जमुना सिंह- का. अशोक तिवारी

युवा तुर्क, अयोध्या

उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन के संस्थापक एवं एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे कामरेड जमुना सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर फैजाबाद सिविल लाइंस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग डाक बंगला परिसर स्थित श्रमिक संघ के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन की जिला इकाई द्वारा आयोजित की गई।
इस अवसर पर कामरेड जमुना सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कामरेड जमुना सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री का. अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि कामरेड जमुना सिंह मजदूरों कर्मचारियों के सच्चे हितैषी थे। वे अपना घर-परिवार छोड़कर फैजाबाद में रहते हुए यहां के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, मजदूरों व पीड़ित जनता के हित की लड़ाईयां लड़ते रहे हैं। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लाल झंडे को अपना हथियार बनाया और हमेशा शोषित- पीड़ित लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर वामपंथी चिंतक व प्रगतिशील लेखक संघ के जिला सचिव कामरेड आर0 डी0 आनंद, पत्रकार एस0 एन0 बागी, भाकपा (माले) के जिला प्रभारी अतीक अहमद, शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष का0 सत्यभान सिंह,, माकपा जिला सचिव अशोक यादव, भाकपा के अनिरुद्ध प्रताप मौर्य, खेत मजदूर संगठन के शैलेन्द्र सिंह, उमाकांत विश्वकर्मा, शिव सहाय,शिवराम, रविकांत, रामपाल, यदुनाथ, सुखी राम, यासीन बेग, ओम प्रकाश यादव,अखिलेश सिंह, हरिश्चंद्र यादव, कृष्ण कुमार मौर्य, रामलोचन,घनश्याम यादव,का0 बिमला सहित अन्य लोगों ने कामरेड जमुना सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़कर उनके प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने किया तथा मजदूर नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

दो भाइयों की मौत, विधायक सहित पांच पर मामला दर्ज

Baliram Singh

आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने सौंपी प्रदेश की कमान

Baliram Singh

स्काउट्स-गाइड शिविर बना ‘लाइफ स्किल्स लैब’

Baliram Singh