ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के मऊ जिलाध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह

घोसी के रहने वाले हैं मनोज सिंह

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ ने संगठन को जिले में मजबूत करने की दिशा में मनोज कुमार सिंह को जनपद मऊ का चेयरमैन मनोनीत किया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी मनोनयन-पत्र में यह नियुक्ति की गई है।

मनोनयन-पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस संगठन के प्रति मनोज कुमार सिंह की निष्ठा, कार्यकुशलता एवं अनुभव को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अंतर्गत जनपद मऊ का चेयरमैन मनोनीत किया जाता है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करेंगे।

प्रदेश चेयरमैन ने पत्र में शिक्षक प्रकोष्ठ के संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने में योगदान देने की अपेक्षा भी जताई है। साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के हाथों को मजबूत करने की बात कही गई है।

मनोज कुमार सिंह मऊ जनपद के जमालपुर, निजामपुर, कासवा, घोसी के रहने वाले हैं। उनको मऊ जिले में शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। मनोनयन की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

Related posts

आखिर किस आधार पर हंडिया विधायक जाएंगे जेल?

Baliram Singh

ओमप्रकाश राजभर की कटु आलोचक सीमा राजभर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Baliram Singh

रायबरेली से विजय रथ निकलने पर सोनभद्र में PDA सहभोज

Baliram Singh