ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे कर्मचारी!  

यूनियन

प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने लिया निर्णय

युवा तुर्क, गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव में सत्ता पक्ष के किसी भी प्रत्याशी को कर्मचारी वोट नहीं देंगे। प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों के महासंघ ने यह घोषणा की है। प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर 25-26 सितंबर को गाजियाबाद में स्थानीय निकाय कर्मचारियों की महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष शशि मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

Union
स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक, गाजियाबाद

उ. प्र. स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं महासचिव -कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि बैठक में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रदेश के निकाय व अन्य कर्मचारियों से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश के निकाय कर्मचारियों ने विधान परिषद के चुनाव में सत्ता पक्ष के किसी भी विधान परिषद सदस्य को वोट न देने का निश्चय किया।

क्योंकि पिछले 6 वर्षों में एक भी विधान परिषद सदस्य ने प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु विधान सभा के उच्च सदन विधान परिषद स्तर पर नहीं उठाया और न ही उनके समाधान हेतु कोई प्रयास किया। इन परिस्थितियों में प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारी द्वारा वर्तमान सत्ता पक्ष के किसी भी विधान परिषद सदस्य को वोट न देने का निर्णय हुआ है।

यूनियन
शशि कुमार मिश्र, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ

महासंघ इस संबंध में आने वाले समय में इस मुद्देपर प्रदेश के राज्य, निकाय, निगम व अन्य कर्मचारी साथियों से व्यापक विचार विमर्श करेगा और एक आम राय से वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट पर चोट किए जाने का निर्णय लेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तिथि घोषित

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

पत्रकारों के सम्मान के साथ उठी अधिकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज

Baliram Singh

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh