ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मऊ: स्टेशन पर वर्दी में देशभक्ति का संदेश

RPF-GRP जवानों की तिरंगा यात्रा ने यात्रियों को किया प्रेरित

युवा तुर्क, मऊ

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मऊ जंक्शन पर शुक्रवार को देशभक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिला। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) के जवान वर्दी में हाथों में तिरंगा लेकर स्टेशन परिसर में निकले तो यात्रियों के बीच भी राष्ट्रप्रेम का माहौल बन गया। रेलवे स्टेशन को तिरंगा यात्रा के जरिए केवल यातायात का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाले मंच में बदलने की पहल नजर आई।

प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता
प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत यह यात्रा निकाली गई। RPF के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और GRP थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में जवान राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ स्टेशन के विभिन्न हिस्सों से गुजरे।

School

यात्रा प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर से होकर गुजरी। इस दौरान ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। जवानों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

यात्रियों के बीच पहुंचा राष्ट्रभक्ति का संदेश

तिरंगा यात्रा का खास पहलू यह रहा कि देशभक्ति का संदेश किसी सभागार या आयोजन स्थल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के बीच सीधे पहुंचा। जवानों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारे यात्रियों का ध्यान खींचते रहे।

रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक
रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक, मड़िहान, मिर्जापुर

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की अनुभूति कराना है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर RPF और GRP के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

सोनभद्र के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़

Baliram Singh

प्रदेश में दलित-पिछड़ों व मुसलमानों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर!

Baliram Singh

आत्म सम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान – जी.करूणानिधि

Baliram Singh