ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहार

राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर फौजी परिवार

कांवड़ यात्रा

पिता, बेटा और पोता हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव मंदिर पहुंचे

युवा तुर्क, बागपत

बागपत के एक फौजी परिवार ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi को प्रधानमंत्री बनने की मन्नत लेकर हरिद्वार से कांवड़ Kanwar Yatra उठाई। फौजी परिवार ने पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद भगवान शिव से मन्नत को पूरी करने की कामना की।

खेकड़ा की एनबीसीसी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक सुभाष चंद कश्यप अपने पिता जगदीश प्रसाद कश्यप व बेटे लक्ष्मण कश्यप के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे।

उन्होंने मंगलवार को पुरा महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। उन्होंने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना की।

सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश का विकास होगा और लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार मिलेगा।

साथ ही परिवार में सुख शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव में आस्था है और भगवान अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: कॉमनवेल्थ गेम्स- 39 मेडल के साथ चौथे पायदान पर भारत

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

फिलहाल टल गया अमोनिया संकट, आलू किसानों को मिली राहत

Baliram Singh

कृषि ड्रोन व कृषि यंत्रों की खरीद पर विशेष छूट, 5 दिन शेष

Baliram Singh

पूर्व मंत्री की विधायक निवास से गिर कर मौत

Baliram Singh