ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहार

झांसी के गबूले पटेल लाल चौक से कन्याकुमारी तक तिरंगा लहराएंगे

गबूले पटेल, झांसी

राष्ट्र प्रेम के प्रति देशवासियों को जागरूक करेंगे गबूले पटेल

विक्रम सिंह पटेल, झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के ग्राम स्यावरी निवासी गबूले पटेल ने लाल चौक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल पदयात्रा करने का संकल्प लिया है। करीब 5,500 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित इस यात्रा के जरिए गबूले पटेल अखंड भारत, राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देशभर में पहुंचाने की बात कह रहे हैं।

गबूले पटेल, झांसी
गबूले पटेल, झांसी

झांसी जनपद के गांव स्यावरी से निकलकर देश के सबसे लंबे सफर का संकल्प लेकर गबूले पटेल घर से निकले हैं। कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक हजारों किलोमीटर का यह सफर आसान नहीं होगा।

रास्ते बदलेंगे, मौसम बदलेंगे शहर और गांव बदलेंगे, लेकिन गबूले पटेल अपने संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ने की तैयारी में हैं।

गबूले पटेल की यह यात्रा 175 दिनों से 225 दिनों तक की होगी। उनकी आखिरी मंजिल है कन्याकुमारी।

गबूले पटेल की इस यात्रा के केंद्र में राष्ट्र व भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। गबूले पटेल इस अभियान को “एक लक्ष्य, एक संकल्प” के विचार के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

गबूले का संदेश है कि देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय भावना को लेकर लोगों के बीच संवाद और जागरूकता बढ़ाई जाए।

बुंदेलखंड के एक गांव से शुरू हुआ यह संकल्प अब देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने की कोशिश है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: संपत्ति कर के बकाएदारों के लिए ओटीएस योजना, यूपी के सभी नगर निकायों में लागू

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपीएससी की तर्ज पर हो भारतीय न्यायिक सेवा का गठन 

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

बलिया के ‘लाल’ कुशाग्र पटेल का निड में हुआ चयन, प्रदेश में पहला रैंक

Baliram Singh

बाली उमर में प्यार और धोखा, प्रेमी ने खेला खूनी खेल

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh