ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्य

शारदा सहायक नहर में मिला महिला का शव, इलाके में मची सनसनी  

शारदा नहर

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अनूप सिंह, फतेहपुर/बाराबंकी

बाराबंकी जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र के देवखरिया गांव के पास शारदा सहायक नहर में बुधवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक शव सीतापुर की ओर से नहर में बहता हुआ देवखरिया गांव के पास पहुंचा था। ग्रामीणों ने शव को नहर में उतराता देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

शारदा नहर
शारदा नहर में मिला महिला का शव, बाराबंकी

सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों से संपर्क कर महिला की पहचान कराने में जुटी है।

योगी सरकार
विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश (विज्ञापन)

मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद होगी स्पष्ट

महिला की मौत कैसे हुई और शव नहर में कहां से आया, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। नहर में महिला का शव मिलने से आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह की आशंका की पुष्टि नहीं की है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: महादेवा जाने की खुशी मातम में बदला, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

लोहिया जी को भारत रत्न देने की मांग

Baliram Singh

मीरजापुर में अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Baliram Singh

दक्षिणांचल की मुख्य सड़क ‘किलर रोड’ में तब्दील!

Baliram Singh