ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

68500 शिक्षक भर्ती: ओबीसी छात्रों ने पंकज चौधरी से लगाई गुहार

OBC

प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

युवा तुर्क, लखनऊ 

68500 शिक्षक भर्ती मामले में पीड़ित ओबीसी अभ्यर्थियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से न्याय की गुहार लगाई है.

अभ्यर्थी आशुतोष वर्मा के नेतृत्व में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थीयो ने पंकज चौधरी को पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा 7 जुलाई 2026 को निर्गत रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यथाशीघ्र अनुपालन करते हुए पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा द्वारा पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की बात को सुनकर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। अभ्यर्थियों ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष वर्मा के साथ नवीन चौधरी एवं तूफान सिंह शामिल रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 68500 शिक्षक भर्ती- आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा ओबीसी आयोग

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

आजमगढ़ की बेटी को लंदन की प्रतिष्ठित संस्था ने किया सम्मानित

Baliram Singh

सोनभद्र के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था होगी सुदृढ़

Baliram Singh

नवरात्र मेला के समापन पर ड्यूटी पर लगे अधिकारी सम्मानित

Baliram Singh