ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

कागजों में है सरकारी आश्वासन, अब तक शुरू नहीं हुई आलू की खरीद

आलू

नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

युवा तुर्क, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद के किसानों से सरकार ने आलू खरीदने के लिए आश्वासन दिया और लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया, लेकिन अब तक आलू खरीद की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई। इसे लेकर आलू किसानों में गहरी नाराजगी है।

अशोक कटियार
किसान नेता अशोक कटियार ने सातनपुर मंडी का किया दौरा

फर्रुखाबाद जिले में किसानों से सरकार ने 24 सौ रूपया क्विंटल की दर से 33 सौ मीट्रिक टन आलू 15 जून से 31 जुलाई तक खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन आज तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई।

जिसकी वजह से कीरतपुर के प्रशांत कटियार, नगला अमृत के सतीश कुमार सहित कई किसान सरकारी खरीद केंद्र सातनपुर मंडी पहुंचे। किसानों की मक्का खरीद न होने पर इसकी शिकायत किसान नेता तथा आलू विपणन सहकारी संघ के निदेशक अशोक कटियार से की। जिसके पश्चात अशोक कटियार ने सातनपुर मंडी खरीद केंद्र पहुंच कर निरीक्षण किया। अशोक कटियार का कहना है कि मंडी में केंद्र प्रभारी संतोष यादव सुबह 11बजे तक मौजूद नहीं थे। उनका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा था। जिसकी वजह से किसानों ने हंगामा किया। अशोक कटियार ने डिप्टी आरएमओ रोली सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि अभी तक एनआईसी से खरीद केंद्र विधिवत अपलोड नहीं है। जिस पर अशोक कटियार ने सख्त नाराजगी जताई।

मक्का खरीद भी शुरू नहीं हुई:

अशोक कटियार ने कहा कि तीन दिन बाद भी मक्का खरीद शुरू नहीं हुई।

उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान से की। श्री चौहान ने जिलाधिकारी से वार्ता कर मक्का खरीद शीघ्र ही शुरू कराने का आश्वासन दिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पॉयलट प्रोजेक्ट- किसानों ने ऐप पर बुक किया उर्वरक

श्री कटियार ने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं और किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान सस्ते में मक्का आदि बेंचने को मजबूर हैं, सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने जांच करा कर सरकारी लाभ से किसानों को वंचित करने के दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आरक्षण के लिए गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लेगा निषाद समाज

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Baliram Singh

गरीब परिवार के घर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Baliram Singh

भाजपा ने की पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा

Baliram Singh