ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली

नवंबर दिसंबर में हो सकता है यूपी में विधानसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी

बलिराम सिंह, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकता है। उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी इसी साल चुनाव संपन्न हो सकते हैं। केंद्र सरकार अगले साल फरवरी में होने वाले प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण को सकुशल संपन्न कराने के लिए इन राज्यों में इसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराने पर विचार कर रही है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इन पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारी को लेकर इसी महीने अंतिम रूप देने के निर्देश दिया है।

चुनाव
मतदान (फाइल फोटो)

आपको बता दें कि इन पांचों राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं। लेकिन इसी दौरान देश में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा। दूसरे चरण का जनगणना अभियान 9 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा।

इस महाभियान को संपन्न कराने के लिए देश के करोड़ों कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश के कम से कम 5.5 लाख सरकारी कर्मचारी जनगणना अभियान में शामिल होंगे और सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी जुटाएंगे। इसकी वजह से ये चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में सरकारी कर्मचारियों की कमी आ जाएगी। जिससे चुनाव को ठीक से संपन्न कराने में दिक्कत आएगी।

इन राज्यों में समय से पहले होने वाले चुनाव की संभावना को लेकर विपक्ष भी सतर्क हो गया है।

बीते सोमवार को दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच बात हुई। उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शुक्रवार को पंजाब में चुनाव नवंबर में होने की संभावना के मद्दे नजर राज्य इकाई को तैयारी करने का निर्देश दिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गांधी ने डीआरएम को लिखा पत्र तो दो नेता आमने-सामने

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

आत्म सम्मान आंदोलन के 100 वर्षों के इतिहास में अर्जक संघ का महत्वपूर्ण योगदान – जी.करूणानिधि

Baliram Singh

नई दिल्ली में मनाया जाएगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

Baliram Singh

सात फेरों की वो आखिरी डोर: पहले सुहागिन गई पत्नी, फिर पीछे-पीछे चल पड़ा पति

Baliram Singh